Rajasthan Jan Soochna Portal 2023: जन सूचना पोर्टल,@jansoochna.rajasthan.gov.in

जन सूचना पोर्टल राजस्थान सरकार | Rajasthan Jan Soochna Portal | जन सूचना पोर्टल | जन सूचना पोर्टल योजना क्या है? @jansoochna.rajasthan.gov.in

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा ऑनलाइन राजस्थान जन सूचना पोर्टल को लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआत 13 सितंबर 2019 को की गई थी। राजस्थान जन सूचना पोर्टल को लॉन्च करने का प्रमुख उद्देश्य महत्व सभी आम नागरिकों के लिए सभी सरकारी सूचना और योजना की जानकारी को ऑनलाइन पहुंचाया जा सके। इस पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य रहेगा कि जो भी सरकारी सूचना और योजना है वह जनता तक पहुंचा दी जाएगी।

पोर्टल से पंचायत समिति वार्ड में की जाने वाली योजनाओं का संग्रह आप एक ही जगह पर ऑनलाइन देख पाएंगे। राजस्थान जन सूचना पोर्टल सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 4 (2)के अंतर्गत क्रियान्वित है। अगर आप भी राजस्थान जन सूचना पोर्टल के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो एकदम सही जगह पर हैं।

 हम यहां आपको इस आर्टिकल के द्वारा बताने वाले हैं कि राजस्थान जन सूचना पोर्टल 2023 क्या है? इस पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य क्या है। राजस्थान जन सूचना पोर्टल की विशेषता और सूचना की जानकारी किस प्रकार से प्राप्त करते हैं। सभी का वर्णन आपको आर्टिकल में पढ़ने को मिलेगा..

राजस्थान जन सूचना पोर्टल क्या है?

राजस्थान जन सूचना पोर्टल एक ऑनलाइन वेब पोर्टल है। इस पोर्टल के द्वारा आप राज्य सरकार के द्वारा जारी सभी ऑनलाइन जानकारी सेवा और योजनाओं को देख सकते हैं। इस पोर्टल पर देखा जाए तो अभी जानकारी सेवाओं को एकत्रित किया गया है। ताकि राजस्थान की आम जनता को किसी सरकारी दफ्तर ऑफिस में जाने की जरूरत ना हो। वह ऑनलाइन इस पोर्टल के माध्यम से सभी को देख पाएंगे।

राज्य के निवासी सरकार के द्वारा संचालित सभी तरह की योजनाओं की जानकारी को प्राप्त करने का यह एक सुनहरा मौका है। आम लोगों तक सभी सूचनाओं की जानकारी एक साथ मिल पाएगी। राजस्थान जन सूचना पोर्टल वहां के नागरिकों को योजनाओं की पूरी जानकारी देने की सुविधा भी प्राप्त करता है।

 इस पोर्टल राज्य के 115 विभागों की 260 स्कीम और 562 स्कीम की जानकारी का संग्रह आप एक साथ देख पाएंगे। सन 2019 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा इस ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की गई थी। इसमें सभी सरकारी योजना सेवाओं को आसान और बेहतर बनाने के लिए ही शुरू किया है।

Rajasthan Jan Soochna Portal

The Highlights of Rajasthan Jan Soochna Portal

योजना का नाम राजस्थान जन सुचना पोर्टल 2023
किन्होंने शुरू किया श्री अशोक गहलोत जी द्वारा
लाभसभी नई सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
उद्देश्यराजस्थान के निवासियो को आत्मनिर्भर करना
किसे लाभ मिलेगा?राजस्थान के सभी नागरिकों को
Portal Launch date13th Sep 2019
पोर्टल से क्या मिलेगा?सभी सरकारी योजनाओं का लाभ
Official website https://jansoochna.rajasthan.gov.in/

यह भी पढ़े:— राजस्थान श्रमिक कार्ड आनलाइन रजिस्ट्रेशन

राजस्थान जन सूचना पोर्टल का उद्देश्य

राजस्थान जन सूचना पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य वहा के सभी आम नागरिकों के लिए राज्य की सभी सरकारी योजना जानकारी को एक पोर्टल पर उपलब्ध कराना है। राजस्थान जन सूचना पोर्टल सभी तरह की सूचनाओं को ट्रांसफर करने का पूरा सहयोग करेगा। इस पोर्टल के द्वारा किसी भी सरकारी योजना की जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको इस पोर्टल पर विजिट करके सभी जानकारी आसानी से उपलब्ध करवा दी जाएगी।

 सरकारी योजनाओं से जुड़ी हुई जानकारी के लिए आपको कोई ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने की जरूरत नहीं होगी। आप पर बैठकर अपने मोबाइल फोन के माध्यम से भी सभी जानकारियों को देख सकते हैं।

राजस्थान जन सूचना पोर्टल की विशेषता और लाभ

Rajasthan Jan Soochna Portal की मुख्य विशेषताओं की जानकारी इस प्रकार से है:—

  • राजस्थान जन सूचना पोर्टल राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा सन 2019 में शुरू किया गया था।
  • जन सूचना पोर्टल में राज्य के आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसकी शुरुआत की गई थी।
  • आम नागरिकों की सुविधा हेतु इसमें 115 विभागों की योजना और सेवाओं का संग्रह आप एक साथ देख पाएंगे।
  • जन सूचना पोर्टल में 260 योजना राज्य के नागरिकों के लिए उपलब्ध है।
  • राजस्थान जन सूचना पोर्टल की सेवाओं की जानकारी के लिए मोबाइल फोन एप्लीकेशन को भी लॉन्च किया गया है।
  • किसी तरह की समस्या के लिए जन सूचना पोर्टल पर आप शिकायत भी अपनी दर्ज कर पाएंगे।
  • राज्य से जुड़े सभी जनकारी आप इस पोर्टल से प्राप्त करसकते हैं जिसमे उसका कोई चार्ज भी नहीं लिया जाएगा।
  • ग्राम पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर की सभी जानकारियों को ऑफिस पोर्टल पर देख सकते हैं.
  • Rajasthan Jan Soochna Portal को शुरू करने से राज्य के सभी नागरिक और अलग-अलग विभाग के बीच में सामंजस्य बिठाने में असमर्थता नहीं होगी इससे भ्रष्टाचार भी रोका जाएगा।
  • राजस्थान के नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से सभी विभागों की और योजनाओं की जानकारियों को एक साथ प्राप्त कर सकते हैं इससे समय पैसा बचेगा इसके अलावा भ्रष्टाचार भी रोका जाएगा।
  • राज्य के सभी नागरिक और आरटीआई बिना जमा करवाए भी सभी जानकारियां प्राप्त कर पाएंगे।

राजस्थान जन सूचना पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

राज्य के सभी नागरिक जन सूचना पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को देखना चाहते हैं तो उसके लिए निम्न स्टेप को फॉलो करना होगा..

  • सबसे पहले आपको राजस्थान जन सूचना पोर्टल के ऑफिशल वेबसाइट को ओपन करके होम पेज को खोलना होगा।
  • यहां होम पेज पर आपको कई प्रकार की योजनाएं और विभागों से संबंधित जानकारियों की लिस्ट दिखाई देगी
  • इन्ही list को आपको देखना है।
  • यहां आप जिस योजना को या किसी भी संबंधित सरकारी जानकारी को देखना चाहते हैं तो उस पर आपको क्लिक करना होगा तो उसका पूरा लिस्ट आपकी स्क्रीन पर खुलकर सामने आ जाएगा जिसको आप पढ़ सकते हैं।
  • जिस सर्विस को आप देख रहे हैं उसका फॉर्म भी आपके सिर पर खुलकर सामने आएगा उसमें पूछने सभी जानकारियों को आपको भरना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इस तरह से आप की जन सूचना पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होगी।

राजस्थान जन सूचना पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

यदि आप राजस्थान जन सूचना पोर्टल पर किसी चीज की शिकायत पंजीकरण करना चाहते है तो निम्न steps को देखे:—

  • सर्वप्रथम आपको जन सूचना पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है, जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आयेगा।
  • यहां होमपेज पर आपको “शिकायत/समस्या दर्ज” का विकल्प दिखाई पड़ेगा, आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है।
  • आपके इस विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल का पेज खुलकर आयेगा।
  • आपको इस पेज पर “शिकायत दर्ज करे” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुल आयेगा।
  • अब यहां आपको “Register Grievance” ऑप्शन पर क्लिक करना है। जिसके बाद आपके सामने फॉर्म खुलकर आयेगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे आपका मोबाइल नंबर, शिकायत का विवरण और आवश्यक दस्तावेज को upload करना है।
  • जब आपके द्वारा सभी जानकारियां दर्ज हो जाए फिर आपको “सबमिट” बटन पर क्लिक कर देना है।
  • तो इस तरह आपकी शिकायत दर्ज करने की प्रकिया सफल हो जायेगी ।
Contact Information
  • Email Id– jansoochna@rajasthan.gov.in & rksharma@rajasthan.gov.in
  • Helpline Number– 18001806127

Conclusion

दोस्तो यदि आप राजस्थान जन सूचना पोर्टल (Rajasthan Jan Soochna Portal) से सम्बन्धित जानकारी अच्छी लगे तो कमेंट बॉक्स में अपनी सलाह जरूर शेयर करें । हम आपकी कमेंट की सराहना करेंगे । साथ ही राजस्थान जन सूचना पोर्टल से जुड़े किसी प्रकार की सहायता लेने हो तो आप हमें सवाल भी पूछ सकते है। हम आपके प्रश्नो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। इसके साथ ही आप और ऐसी सरकारी योजनाओ की जानकारी हेतु  yojanabandhan.com को फॉलो करे।

Leave a Comment