MP Vidhwa Pension Yojana 2023:  मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना, सालाना 7000/-

Mp vidhwa pension yojana status | Mp vidhwa pension yojana amount | मध्य प्रदेश में विधवा पेंशन कितनी मिलती है? सामाजिक सुरक्षा पेंशन | प्रधानमंत्री विधवा पेंशन | इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना online

MP Vidhwa Pension Yojana:-  मध्यप्रदेश सरकार ने गरीब और विद्वा महिलाओं के लिए ‘मध्यप्रदेश विधवा पेंशन योजना’ की शुरुआत की है। हम सभी जानते हैं कि पति की मृत्यु होने पर विधवा महिलाओं को अपने जीवन में कई आर्थिक कष्टों और दुख का सामना करना पड़ता है। इन सभी समस्याओं को देखते हुए, मध्य प्रदेश सरकार ने मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना की शुरुआत की है, जो राज्य की विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। राज्य सरकार इस योजना से सभी विधवा महिलाओं को पेंशन राशि देगी जिनके पति की मृत्यु हो चुकी है और उनकी आर्थिक स्थिति खराब है। ताकि विधवा महिलाओं का जीवन स्तर सुधर सके और उनकी आर्थिक स्थिति सुधर सके। यह महिलाओं को स्वावलंबी बनाता है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है।

मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना से जुड़ी अधिक जानकारी पाने के लिए आपको इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा। इसलिए आज हम आपको MP Vidhwa Pension Yojana के उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, योग्यता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी देंगे। ताकि आप भी इसका पूरा लाभ उठा सके |

इस पोस्ट की मुख्य बातें

MP Vidhwa Pension Yojana 2023

मध्य प्रदेश सरकार ने एमपी विधवा पेंशन योजना को शुरू किया है, जो विधवा महिलाओं की मदद करेगा। इस योजना के तहत राज्य सरकार विधवा महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देगी। मध्य प्रदेश सरकार हर महीने विधवा महिलाओं को 600 रुपये की पेंशन देगी। सरकार द्वारा दी गई धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में भेजी जाएगी। विधवा महिला इस पेंशन राशि का उपयोग कर अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकेगी। मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना का लाभ केवल गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली 40 से 79 वर्ष की विधवा महिलाओं को मिलेगा। महिलाएं सामाजिक सुरक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकती हैं, जिसके माध्यम से वे हर महीने पेंशन राशि का लाभ उठा सकती हैं। सरकार विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करके उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार कर रही है।

mp vidhwa pension yojana

मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2023 के महत्वपूर्ण तथ्य

योजना का नाम MP Vidhwa Pension Yojana 2023
किन्होंने लागू की मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा
राज्यमध्य प्रदेश 
सम्बंधित विभाग समाज कल्याण विभाग द्वारा
लाभ किसे मिलेगा  राज्य की विधवा महिलाओ को
उद्देश्य विधवा महिलाओं को पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता देना
पेंशन की राशि 600 रुपए मासिक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन  मोड से
ऑफिसियल वेबसाइट https://socialsecurity.mp.gov.in/

MP Vidhwa Pension Yojana का उद्देश्य क्या है ?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी विधवा पेंशन योजना का उद्देश्य राज्य की विधवा महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। ताकि विधवा महिलाएं पेंशन राशि का लाभ लेकर अकेले जीवन यापन कर सकें। उन्हें अपनी छोटी से छोटी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं होना पड़ा। विधवा महिलाओं को इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा हर महीने 600 रुपये की पेंशन दी जाती है। इससे विधवा महिलाएं अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकें। यह योजना विधवाओं को मौजूदा आर्थिक स्थिति से बाहर आने में मदद करती है और उन्हें उनके जीवन की श्रेणी में समर्थन प्रदान करती है।  यह योजना उन्हें मासिक पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान करती है ताकि वे अपने आजीवन लाभ उठा सकें।

मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना के लाभ एवं विशेषताएं
  • MP Vidhva Pension Yojana द्वारा गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली सभी विधवा महिलाओं को लाभ मिलेगा।
  • केंद्र सरकार 300 रुपये और राज्य सरकार 300 रुपये पेंशन देगी।
  • इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को सरकार द्वारा हर महीने 600 रुपये की पेंशन दी जाएगी।
  • विधवा महिलाओं को किसी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।
  • इस योजना  से विधवा महिलाओं का जीवन स्तर सुधरेगा।
  • इस योजना से राज्य की विधवा महिलाएं सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर सकेगी।
  • विधवा महिलाओं को पेंशन राशि का लाभ लेकर आर्थिक रूप से किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
  • मध्य प्रदेश सरकार की पेंशन सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी महिला के बैंक खाते में सीधे भेजी जाएगी ।
  • इस योजना के तहत, गरीब विधवाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह सहायता उनके जीवन को आसान बनाने में मदद करती है।
  • इसके योजना के माध्यम से, विधवा महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं और अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकती हैं।
MP Vidhwa Pension Yojana के लिए पात्रता अथवा योग्यता
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदनकर्ता महिलाओं को मध्यप्रदेश राज्य की मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की बीपीएल सूची में नाम होना चाहिए।
  • विधवा महिला की आयु 40 से 79 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर कर रही हो |
  • विधवा महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र (Husband’s Death Certificate)
  • समग्र आईडी
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बीपीएल राशन कार्ड (BPL Ration Card)
  • बैंक खाता NUMBER (Bank Passbook)
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Online apply in MP Vidhwa Pension Yojana मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आप मध्यप्रदेश विधवा पेंशन योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप आसानी से नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया कुछ इस तरह से है —

  • आपको सामाजिक सुरक्षा पेंशन पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना है ।
  • इसके बाद वेबसाइट का Homepage खुल जाएगा।
mp vidhwa pension yojana
  • आपको Homepage पर पेंशन योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का विकल्प चुनना होगा।
  • इसके बाद आप एक नया पेज देखेंगे।
  • अब आपको इस पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी, जैसे अपने जिले का नाम, स्थानीय निकाय और समग्र सदस्य आईडी।
  • इसके बाद आपको पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का विकल्प चुनना होगा।
  • आप विधवा पेंशन योजना का आवेदन फॉर्म भरने के लिए क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ठीक व् सही से भरना होगा।
  • इसके बाद, आपको आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करने के लिए Submit करने के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • तो दोस्तों इस प्रकार, आप मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे ।

MP Vidhwa Pension Yojana के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कैसे करे ? 

  • ऑफलाइन आवेदन करने से पहले आपको मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना का आवेदन फॉर्म अपने जिले के कलेक्टर ऑफिस या पंचायत समिति में  जाकर प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फार्म मिलने पर आपको सभी आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होगी।
  • सभी विवरण दर्ज करने के बाद, आवेदन फॉर्म में आवश्यक सभी दस्तावेजों को साथ में लगाना होगा।
  • अब आपको जिला कलेक्टर या पंचायत समिति में इस आवेदन फॉर्म को भरकर देना होगा।
  • आपको आवेदन फॉर्म जमा करते समय रसीद दी जाएगी। इसे आपको अपने आवेदन की स्थिति की जांच करने के लिए संभाल कर रखना होगा।

मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?

यदि आपने एमपी विधवा पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है और अपना नाम विधवा पेंशन सूची में देखना चाहते हैं, तो आप नीचे बताई प्रक्रिया  को अपनाकर आसानी से अपना नाम देख सकते हैं —

  • सर्वप्रथम , मध्य प्रदेश सामाजिक सुरक्षा पेंशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • इसके बाद वेबसाइट का Homepage खुल जाएगा।
  • Hommepage पर, आपको जिलेवार, स्थानीय निकायवार, ग्राम पंचायतवार या वार्डवार के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, जो पेंशन हितग्राहियों की संख्या और सूची प्रदान करेगा।
  • फिर अब एक नया पेज खुल जाएगा।
मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना
  • नए पेज पर आपको अपना जिला, स्थानीय निकाय, जॉन ग्राम पंचायत, ग्राम वार्ड और पेंशन प्रकार चुनना होगा।
  • सभी विवरण दर्ज करने के बाद सूची देखें पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही विधवा पेंशन की सूची दिखाई देगी। इसमें आप अपना नाम देख सकते हैं।
FAQs of MP Vidhwa Pension Yojana- Qna
Que 1. MP Vidhwa Pension Yojana क्या है ?

Ans . मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना एक ऐसी योजना है जिसमे की महिलाओ की आर्थिक रूप से मदद की जाती है | उन्हें पेंशन के रूप में हर महीने 600/- राशि दी जाती है |

Que 2. मध्य प्रदेश में विधवा पेंशन कितनी मिलेगी?

Ans – केंद्र सरकार द्वारा 300/- मासिक और रु. राज्य सरकार द्वारा विधवा को 300/- मासिक। इस प्रकार 600/- रुपये की राशि कूल मिलती है |

Que 3. मध्य प्रदेश विधवा पेंशन कैसे चेक करें?

Ans – ऑनलाइन https://socialsecurity.mp.gov.in/  वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है | पूरी प्रक्रिया आर्टिकल में बताई है |

Que 4. मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना के लिए कैसे आवेदन  कर सकते  है ?

Ans – मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

Conclusion

दोस्तों आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना  (mp vidhwa pension yojana) के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई है | अगर आपको किसी भी सवाल का उत्तर जानना हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स में सवाल पूछ सकते है हम आपके सवालो की उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे | साथ ही अगर आपको mp pension portal विधवा पेंशन लिस्ट की ये जानकारी पसंद आई है तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करे |

Leave a Comment