Jharkhand fasal Rahat yojana Online registration। झारखंड राज्य फसल राहत योजना eKYC । झारखंड फसल राहत योजना क्या है?
भारत सरकार सभी राज्य सरकारों के द्वारा किसानों के हित के लिए कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है। किसानों की आय में निरंतर वृद्धि करने का प्रयास कर रही है किसानों को कई बार उनकी फसलों मैं होने वाले नुकसान प्राकृतिक आपदा आदि की वजह से बहुत सी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।
केंद्र सरकार की इस पहल को जारी रखते हुए झारखंड सरकार के द्वारा किसानों के हित के लिए Jharkhand Fasal Rahat Yojana को शुरू किया गया है। यह योजना भारत सरकार जारी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के स्थान पर शुरू की गई योजना है। इस योजना के द्वारा सभी किसानों को उनकी फसलों में होने वाले नुकसान की भरपाई हेतु झारखंड सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।
अगर आप भी झारखंड राज्य के किसान हैं और वहां के निवासी हैं तो इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप झारखंड फसल राहत योजना का पूरा लाभ लेना चाहते हैं तो हम यहां इस लेख में आपको झारखंड फसल राहत योजना है। इस योजना के लाभ, उद्देश्य, विशेषता, डाक्यूमेंट्स, आवेदन प्रक्रिया इन सभी का वर्णन लेख में देने वाले हैं तो आइए जानते हैं क्या है Jharkhand Fasal Rahat Yojana Status आदि के बारे में।
झारखंड फसल राहत योजना क्या है ?
झारखंड फसल राहत योजना को झारखंड राज्य सरकार के द्वारा किसानों के हित के लिए शुरू किया गया है। योजना में राज्य के सभी किसानों को उनकी फसल में होने वाले नुकसान के लिए सरकार के द्वारा सहायता राशि दी जाएगी। सभी किसानों को प्राकृतिक आपदा की वजह से फसलों में बहुत से नुकसान हो जाते हैं। इसी वजह से सरकार ने इस योजना को शुरू किया गया है।
योजना में सभी किसानों को आवेदन करना होगा। योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा किसानों का इंश्योरेंस किया जाएगा। जिससे उनके फसलों में होने वाले नुकसान के लिए उनको सहायता राशि दी जाएगी। Fasal Rahat yojana में ओले, सूखा पड़ना, बाढ़ जैसी समस्याओं को शामिल किया गया है।
अगर झारखण्ड के कोई भी किसान इस योजना में आवेदन प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा इस योजना से किसानों को किसी तरह का नुकसान का सामना नहीं करना पड़ेगा किसानों की इनकम में वृद्धि होगी और वह सभी सशक्त व आत्मनिर्भर बन पाएंगे ।

Jharkhand Fasal Rahat Yojana के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Jharkhand Fasal Rahat Yojana |
किन्होंने लागू की | झारखंड सरकार द्वारा |
किसे लाभ मिलेगा? | झारखंड के मूल नागरिक |
उद्देश्य | फसल का नुकसान होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना। |
Apply mode | Online Mode |
वर्ष | 2023 |
Official website | https://jrfry.jharkhand.gov.in/ |
यह भी पढ़े:— Jharkhand Kisan Karj Maafi सूचि
झारखंड फसल राहत योजना का उद्देश्य
इस झारखंड फसल राहत योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को अपनी फसलों में प्राकृतिक आपदा की वजह से हो रहे नुकसान की भरपाई हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना है इस Fasal Rahat yojana को शुरू करने से किसान आर्थिक स्थिति से मजबूत होंगे और वह सशक्त भी बन पाएंगे उनकी इनकम में वृद्धि होगी किसान फसल को खराब करने वाली आपदाओं से बिल्कुल चिंता मुक्त होकर अपनी खेती में विशेष ध्यान देंगे।
झारखंड फसल राहत योजना का लाभ
Jharkhand fasal Rahat yojana से मिलने वाले लाभ व उसकी विशेषताएं इस प्रकार हैं..
- झारखंड का चल रहा था योजना के अंतर्गत किसानों को आर्थिक स्थिति से मजबूत व सशक्त बनाना है।
- योजना के अंतर्गत किसानों को प्राकृतिक आपदा की वजह से जो नुकसान होता है। उसके लिए झारखंड राज्य सरकार आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी।
- योजना में किसानों को फसलों पर हो रहे नुकसान से जो रजिस्टर्ड किसान है उनको फसल का बीमा इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा करवा कर दिया जाएगा।
- योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए झारखंड राज्य के किसानों को रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी होगा।
- योजना में सभी किसान आत्मनिर्भर में सफल बनेंगे और उनकी इनकम में भी वृद्धि होगी।
- Jharkhand fasal Rahat yojana का बजट इस काम के लिए 100 करोड रुपए का निर्धारित किया है।
- योजना के अंतर्गत रजिस्टर्ड किसानों को बीमा के प्रीमियम राशि का भुगतान करना होगा। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि यह योजना दिसंबर के लास्ट तक शुरू कर दी जाएगी।
झारखंड फसल राहत योजना के लिए योग्यता
इस झारखंड फसल राहत योजना के लिए योजना का हिस्सा बनने के लिए निम्न योग्यताओं का होना बहुत जरूरी है। तभी इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है..
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करता का झारखंड राज्य का मूल निवासी होना जरूरी है।
- किसी अन्य बीमा का लाभ लेकर इस फसल बीमा योजना का लाभ नहीं लिया जा सकता है।
- आवेदन कर्ता की आयु 18 साल से अधिक होनी चाहिए।
- योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान की खुद की जमीन का होना जरूरी है।
झारखंड फसल राहत योजना के जरूरी डॉक्यूमेंट
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- एड्रेस प्रूफ
- राशन कार्ड (Ration card)
- किसान का आईडी कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- निवास प्रमाण पत्र
- खेत का खाता नंबर/खसरा नंबर के कागजात
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र (Income certificate)
Jharkhand fasal Rahat yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया
झारखंड का सड़क योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार से है..
- सबसे पहले आपको झारखंड राज्य सरकार की इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर होमपेज के लिंक को ओपन करना होगा

- यहां पर आपको किसान रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलकर सामने आएगा यहां आपको एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देगा उसको ओपन करना है
- एप्लीकेशन फॉर्म में दी गई सभी जानकारियों को पढ़कर भरना होगा और रजिस्टर्ड के ऑप्शन पर क्लिक करके आप इस योजना के लिए आवेदन कर पाएंगे।
किसान लॉगिन करने की प्रक्रिया
- आपको लॉग इन करने हेतु झारखंड राज्य की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर होम पेज ओपन करना है।
- होम पेज पर किसान लॉगिन का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करना है।
- अब आपकी स्क्रीन पर लॉगइन पेज खुल कर सामने आएगा

- लॉगइन पेज पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड को भरकर लॉगइन करना होगा।
Jharkhand Fasal Rahat Yojana शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
- इसके लिए आप सर्वप्रथम Jharkhand Fasal Rahat Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- जिसके तुरंत बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आयेगा।
- यहां इस पेज पर आपको शिकायत दर्ज करें के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।

- शिकायत दर्ज करने के लिए आपको तीन स्टेप को कंप्लीट करना होगा।
- Valid Mobile Number
- Enter Complaint Details
- Complaint Registered
- फिर आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको Get OTP के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को बॉक्स में दर्ज करना है।
- आगे अब आपको शिकायत से संबंधित जानकारी दर्ज करनी है।
- सभी जानकारी फिल करने के बाद आपको Complaint Registered के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- तो इस प्रकार से आपकी शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Conclusion
दोस्तो यदि आप झारखंड फसल राहत योजना (Jharkhand fasal Rahat yojana) से सम्बन्धित जानकारी अच्छी लगे तो कमेंट बॉक्स में अपनी सलाह जरूर शेयर करें । हम आपकी कमेंट की सराहना करेंगे । साथ ही झारखंड फसल राहत योजना से जुड़े किसी प्रकार की सहायता लेनी हो तो आप हमें सवाल भी पूछ सकते है। हम आपके प्रश्नो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। इसके साथ ही आप और ऐसी सरकारी योजनाओ की जानकारी हेतु yojanabandhan.com को फॉलो करे।